इस्लाम के सच्चे अनुयायी हैं तालिबानी : पाकिस्तान मंत्री

इस्लामाबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक मंत्री का कहना है कि तालिबान इस्लाम की विचारधारा के सच्चे अनुयायी हैं। उनका यह भी मानना है कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी है।

पाकिस्तान के पर्यटन मंत्री मौलाना अताउर रहमान के अनुसार, "उलेमा और तालिबान इस्लामी विचारधारा के सच्चे अनुयायी हैं और अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी है, जो उनके खिलाफ वैमनस्य पैदा कर रहा है।"

'डॉन' के अनुसार रहमान ने खबर पख्तूनख्वा के अलाइ क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि आतंकवाद तब तक मिटाया नहीं जा सकता जब तक अमेरिका और विश्व मुसलमानों को समान अधिकार और सम्मान नहीं देते।

रहमान ने कहा, "यह गलतफहमी है कि उलेमा और तालिबान विभिन्न धर्मावलम्बियों के सह-अस्तित्व के खिलाफ हैं। दरअसल वह अमेरिका है, जो दुनिया में अपना प्रभुत्व बरकरार रखने के लिए विभिन्न धर्मो में सौहार्द नहीं चाहता।"

पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान में तालिबानियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+