रूझानों के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू
पटना स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ना प्रारंभ कर दिया है और जश्न प्रारंभ हो गया है। नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाइयां देने लगे हैं। भाजपा के नेता एवं पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो चीजें अब परिणाम के रूप में सामने आ रही हैं वह तो हमें चुनावी दौरों के समय ही पता चलने लगी थीं। उन्होंने कहा कि जनता ने पिछली सरकार के कार्यो को सराहा है।
इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजग) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मीडिया के लोगों और राजद के मीडिया प्रभारी के अलावा कोई भी नेता अब तक लालू के आवास पर नजर नहीं आया। सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद भी टेलीविजन पर चुनाव परिणाम पर नजर गड़ाये हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications