येदियुरप्पा बनें रहेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री (लीड-1)
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने फैसला किया है कि विवादों से घिरे कर्नाटक के मख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा पद पर बनें रहेंगे। येदियुरप्पा पर अपने रिश्तेदारों को सस्ती दरों पर भूमि आवंटित करने का आरोप है।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा, "बीते कई दिनों से येदियुरप्पा सरकार को लेकर अनिश्चितता का माहौल था उसका जवाब मुख्यमंत्री ने खुद कई बार दिया। पार्टी ने यह फैसला किया है कि येदियुरप्पा पद पर बने रहेंगे।"
इससे पहले मंगलवार रात भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर एक बैठक हुई थी। बैठक में येदियुरप्पा के पद पर बने रहने या उन्हें पद छोड़ने के अंतिम निर्णय का अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गडकरी पर छोड़ दिया गया।
येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा था, "मैंने पार्टी को खड़ा करने में कठिन परिश्रम किया है। पार्टी के फैसले को न मानने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।"
मुख्यमंत्री ने वर्ष 1995 से हुए भूमि आवंटन घोटालों की जांच कराने का आदेश दिया है, लेकिन विपक्षी जनता दल (सेक्युलर ) मुख्यमंत्री पर भूमि आवंटन के घोटाले का आरोप लगा रही है। बेगलुरू में उसने कहा कि वह जांच का बहिष्कार करेगी।
उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा ने सोमवार को घोषणा की कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. पद्मराज बेंगलुरू विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 1995 से अब तक किए गए रिहायशी प्लॉटों के आवंटन की जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications