कांग्रेस ने नीतीश को बधाई दी
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने यहां कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देना चाहेंगे।" पिछली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नौ विधायक थे। नई विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घट कर पांच पर पहुंचने की सम्भावना है।
नटराजन ने कहा कि कांग्रेस इस बात का विश्लेषण करेगी कि बिहार में उसकी चुनावी रणनीति में कहां चूक हुई, जहां हाल के दशकों में पार्टी का जनाधार लगातार नीचे आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications