बिहार में क्षमतावान नेताओं की जीत, परिवारवाद की हार : जेटली
जेटली ने कहा कि पिछले पांच साल में जिस तरह से राजग सरकार ने कामकाज किया उससे बिहार की जनता में उम्मीद पैदा हुई है। पहले जहां डर और निराशा के बीच मतदान होता था वहीं इस चुनाव में उम्मीद और आशा के चलते मतदान हुआ है। राजग सरकार ने बिहार में बड़ा परिवर्तन किया है।
जेटली ने कहा कि विरोधी दल बिहार की जनता की उम्मीदों को समझ नहीं पाए। एक ओर जहां 40-40 साल से जनता के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे वहीं दूसरी ओर पारिवारिक ग्लैमर का प्रदर्शन करने वाले दल थे। बिहार की जनता ने साबित कर दिया कि क्षमतावान नेताओं की जीत होगी, परिवारवादियों की नहीं।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम भारतीय राजनीति को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं।
प्रसाद ने कहा, "बिहार देश की राजनीति का नया अध्याय लिख रहा है। यह भारतीय राजनीति में नई चीजों के आगमन की शुरुआत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications