बिहार ने विकास के लिए वोट दिया : शाहनवाज
पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन ने आईएएनएस से कहा, "यह स्पष्ट है कि लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है न कि जाति के लिए। नीतीश कुमार सत्ता में वापस लौट रहे हैं।"
हुसैन की यह टिप्पणी 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों के बाद आई है। अब तक मिले रुझानों में जनता दल (युनाइटेड)-भाजपा गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है।
हुसैन ने कहा कि बिहार के चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications