बिहार चुनाव: भाजपा-जद (यु) गठबंधन 87 सीटों पर आगे (लीड-3)

पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर जारी मतगणना में जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के उम्मीदवार 87 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 10.05 बजे तक 126 सीटों के रुझान मिले। इसमें इनमें जद (यु) के उम्मीदवार 47 सीटों पर जबकि भाजपा के उम्मीदवार 40 सीटों पर आगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 21 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सात सीटों पर आगे चल रही है।

मतगणना में 308 महिला प्रत्याशियों सहित 3,523 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। दोपहर दो से तीन बजे तक सभी सीटों के परिणाम सामने आ जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इस विधानसभा चुनाव में इन प्रत्याशियों में 1,342 निर्दलीय प्रत्याशी हैं तो 1,225 राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय निबंधित पार्टियों के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे। इनमें कांग्रेस ने जहां सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 239 प्रत्याशियों को चुनावी समर में खड़ा किया।

जद (यु) ने 141 तो उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा 102 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 168 और उसकी सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने 75 सीटों पर भाग्य आजमा रही है।

गौरतलब है कि छह चरणों में होने वाले इस विधानसभा चुनाव में 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बांका संसदीय क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव कराया गया जहां सात प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे। सांसद दिग्विजय सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+