बिहार चुनाव : साधु और सुभाष यादव चुनाव हारे
पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव और सुभाष यादव बिहार विधानसभा चुनाव में हार गए हैं।
साधु यादव ने कांग्रेस के टिकट पर गोपालगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था जबकि सुभाष विक्रम सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थे।
सुभाष, लालू के सबसे छोटे साले हैं। उन्होंने राजद का टिकट लेने से इंकार कर दिया था।
साधु उर्फ अनिरुद्ध प्रसाद यादव पिछले साल राजद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे पहले वह लोकसभा चुनाव भी हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications