सोनिया इलाहाबाद में गुरुवार को करेंगी जनसभा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जनसभा का आयोजन इलाहाबाद के जार्जटाउन इलाके स्थित काली प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया है।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद के स्वतंत्रता आंदोलन का कांग्रेस के इतिहास में बहुत महत्व है। ऐसे में ऐतिहासिक महत्व वाले इस गौरवशाली शहर में पार्टी की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह जनसभा करने का फैसला किया गया। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का उत्तर प्रदेश में यह पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।
श्रीवास्तव ने बताया कि जनसभा में प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासिचव दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा सहित उत्तर प्रदेश के सभी कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications