सामी वेलु बन सकते हैं वाणिज्य दूत
समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक वेलु कहते हैं, "यदि मैं अवकाश लेता हूं तो मैं निष्क्रिय हो जाऊंगा। मैंने 52 वर्ष पहले अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी लेकिन मैंने कभी भी अवकाश नहीं लिया।"
एमआईसी के अध्यक्ष का पद छोड़ने के एक दिन बाद 74 वर्षीय वेलु एक दिसम्बर को वाणिज्य राजदूत या बुनियादी सुविधाओं के दूत की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। एमआईसी का दावा है कि वह मलेशिया में 21 लाख लोगों के भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है।
उनकी नई नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा किया जाना अभी बाकी है। उन्हें एक मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के मुताबिक वह भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव में व्यापार को बढ़ावा देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications