शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 232 अंक लुढ़का (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 231.99 अंक (-1.18 प्रतिशत) गिरकर 19,459.85 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,835.57 अंक का उच्च और 19,375.92 अंक का निचला स्तर छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 69 अंक (-1.16 प्रतिशत) गिरकर 5,865.75 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,976.65 अंक का उच्च और 5,833.60 अंक का निचला स्तर छुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 89.76 अंक (-1.11 प्रतिशत) गिरकर 8,004.48 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक भी 57.06 प्रतिशत (-0.56 प्रतिशत) गिरकर 10,153.17 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई पर एफएमसीजी और ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के अलावा सभी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग (-2.94 प्रतिशत), रियल्टी (-2.88 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-1.84 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुएं (-1.21 प्रतिशत) में दर्ज की गई।

सेंसेक्स में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (3.23 प्रतिशत), भारती एयरटेल (0.76 प्रतिशत), टाटा स्टील (0.54 प्रतिशत), आईटीसी (0.41 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (0.32 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।

वहीं एसबीआई (-3.34 प्रतिशत), डीएलएफ (-3 प्रतिशत), बीएचईएल (-2.74 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (-2.74 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (-2.67 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।

बीएसई में 1,253 शेयरों में बढ़त और 1,676 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई वहीं 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+