चण्डीगढ़ में एटीएम धोखाधड़ी के मामले बढ़े
चण्डीगढ़, मोहाली और पंचकुला शहरों में अगस्त से अब तक नकली एटीम के जरिए राष्ट्रीय बैंकों से रुपये निकालने के तकरीबन 30 मामले सामने आए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नौनिहाल सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "इस मामले में सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमने बैंक अधिकारियों और सतर्कता विभाग के साथ मिलकर एटीएम के आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दी है।"
नकली एमटीएम के जरिए पैसे निकालने के मामले बढ़ने से स्थानीय नागरिक बेहद चिंतित हैं।
टेलीफोन सेवा मुहैया कराने वाले सरकारी उपक्रम भारत संचार निगम(बीएसएनएएल) में इंजीनियर रविंदर कुमार ने कहा, "मैंने 12 नवम्बर को एटीएम से 5,000 रुपये निकाले थे और खाते में 64,000 रुपये शेष बचे हुए थे। इसके बाद मेरे खाते से पैसा निकालने का मुझे संदेश (एसएमएस) मिला। मैंने इस बारे में बैंक प्रबंध से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दूसरे एटीएम से रुपये निकाले गए हैं।"
अधिकारी ने बताया, "बदमाश रुपये निकालने में नकली एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने समीप के कुछ एमटीएम मशीनों के पास खुफिया कैमरे लगा रखे हैं। जिससे उन्हें पासवर्ड मिल जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications