ओबामा का भारत दौरा सकारात्मक संकेत : जिंदल
वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। लुइसियाना के भारतीय मूल के अमेरिकी रिपब्लिकन गवर्नर बॉबी जिंदल का कहना है कि डेमोकेट्र राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे में जिस एक बात को वह पसंद करते हैं, वह यह कि उन्होंने भारत के साथ आर्थिक सम्बंधों को विकसित किया।
जिंदल से जब पूछा गया कि वह किसी एक बिंदु को बताए जिस पर वह ओबामा से सहमत हों, तो उन्होंने सीएनएन को मंगलवार को बताया, "मैं समझता हूं कि जब वह भारत गए थे और दुनिया के एक सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ, एक मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था के साथ मजबूत रिश्ता बनाया। वह एक सकारात्मक संकेत था।"
जिंदल को आमतौर पर ओबामा का बड़ा आलोचक माना जाता रहा है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा, "मैं लिबरल के सामने उनके न झुकने से भी सहमत हूं, जिन्होंने ओबामा से अफगानिस्तान से कृत्रिम वापसी के लिए कहा था, वह भी अफगानिस्तान में हमने जो कुछ किया उसके पहले।"
इस बीच ग्लेन बेक के रेडियो शो में एक साक्षात्कार में जिंदल ने अपने आरोप को फिर दोहराया कि खाड़ी में तेल रिसाव के दौरान ओबामा के साथ एक बैठक में राष्ट्रपति ने खासतौर से उनसे और एक स्थानीय अधिकारी से कहा था कि वह टीवी पर उनकी आलोचना न करें।
जिंदल ने कहा कि यह स्पष्ट था कि जिस स्तर पर ओबामा की आलोचना हो रही थी, वह उससे हताश थे। जिंदल ने ओबामा पर आरोप लगाया कि वह लाल फीताशाही पर लगाम लगाने और व्यवस्था को व्यवस्थित करने के बदले धारणा और राजनीति के बारे में ज्यादा ख्याल रख रहे थे।
जिंदल ने सीएनएन को बताया कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी इसलिए हार गई थी, क्योंकि इसने इस बात की वकालत की थी कि खर्च और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
जिंदल ने कहा, "हमें बहुमत वाली पार्टी बनने के लिए अपने रास्ते को अख्तियार करने की आवश्यकता है। हमें अमेरिकी लोगों को यह बताने की आवश्यकता है कि हम अलग तरह का शासन देने जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications