वाराणसी में एमबीए छात्र ने खुदखुशी की
शहर के खुशीपुर स्थित 'स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज' में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र भानु प्रताप सिंह (उम्र करीब 23 वर्ष) मडुआडीह में एक निजी छात्रावास में रहता था।
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने संवाददाताओं को बताया कि भानु प्रताप निजी छात्रावास के अपने कमरे में रोशनदान से लटकता पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। छात्र बलिया जिले का था।
उन्होंने कहा कि उसके एक सहपाठी ने बताया कि वह आगामी परीक्षा को लेकर बेहद तनाव में था, इसलिए हो सकता है कि उसने परीक्षा के दबाव में यह कदम उठाया हो। मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र किस कारण से इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुआ।
पुलिस के मुताबिक सहपाठी विवेक दीक्षित ने बुधवार सुबह भानु प्रताप के कमरे का दरवाजा खटखटाया, जब कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस को दरवाजा तोड़ने के बाद घटना की जानकारी मिली। कॉलेज प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications