दक्षिण कोरियाई द्वीप से 2 नागरिकों के शव बरामद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई द्वीप पर उत्तर कोरिया के हमले में नागरिकों के मारे जाने की यह पहली खबर है।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के योंप्योंग द्वीप पर मंगलवार को गोलीबारी की थी। इसमें दो सैनिक मारे गए थे और 18 घायल हुए थे।
उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई की दुनियाभर में आलोचना हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications