संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे अमेरिका, दक्षिणी कोरिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'अमेरिकी कोरिया सुरक्षा बल' (यूएसएफके) ने जारी बयान में कहा, "परमाणु क्षमता से लैस अमेरिकी पोत यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन और कोरियाई गणराज्य के नौसैनिक बल 28 नवम्बर से एक दिसम्बर के दौरान दक्षिण कोरियाई प्रायद्वीप पर संयुक्त अभ्यास करेंगे।"
बयान के मुताबिक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की योजना मंगलवार को उत्तर कोरिया के गोलाबारी करने के पहले से ही बनाई गई थी। इस हमले में दक्षिण कोरिया के दो सैनिक मारे गए हैं। इस सैन्य अभ्यास की घोषणा अमेरिका की अपने सहयोगी दक्षिण कोरिया के लिए प्रतिबद्धता दर्शाती है।
चीन पहले ही जार्ज वाशिंगटन युद्धपोत के दक्षिण कोरियाई नौसैनिक बलों के साथ अपने तटीय इलाके में संयुक्त अभ्यास करने का विरोध जता चुका है।
अमेरिका ने संयुक्त अभ्यास की जानकारी चीन को दे दी है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष ली मीयुंग बक को उनके साथ किसी भी हालात में खड़े रहने का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications