पाकिस्तान में वित्तीय घोटाले की जांच का आदेश
एनएलसी योजना आयोग की सहायक है और इस पर सेना का वर्चस्व रहा है। वर्तमान में सेवारत मेजर जनरल इसका नेतृत्व कर रहे हैं और अन्य सेवारत अधिकारी उनके सहायक के बतौर काम कर रहे हैं।
समाचार पत्र 'डॉन' के हवाले से बताया गया है कि एक सेवारत कोर कमांडर को जांच के लिए नियुक्त किया गया है और दो मेजर जनरल उनके सहायक सदस्य होंगे।
सेना के नियमानुसार जांच पूरी होने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। एक लेखापरीक्षा रिपोर्ट में एनएलसी के खातों में अरबों रुपयों के भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications