रोसैया देंगे इस्तीफा, नए नेता का ऐलान जल्द (लीड-1)
हैदराबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया ने सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनकी जगह जल्द ही नए नेता का ऐलान किया जाएगा।
रोसैया ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, 'मैं पद छोड़ रहा हूं। आज राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन को इस्तीफा सौंप दूंगा।"
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी विधायक दल बुधवार शाम बैठक में नए नेता का चुनाव करेगा। इस बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली भी मौजूद रहेंगे जो पार्टी के प्रदेश प्रभारी भी हैं। रोसैया ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications