बिहार चुना : मोदी ने कहा, विकास की जीत हुई
मोदी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "यह जीत विकास की जीत है। यह विकास की सोच रखने वालों की जीत है। मैं इस बड़ी जीत के लिए नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बधाई देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार पूरे देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। "
गौरतलब है कि मोदी के साथ खड़े होने या तस्वीरों को लेकर नीतीश कुमार कई बार विरोधियों के निशाने पर आए हैं। भाजपा के लोकप्रिय चेहरों में गिने जाने वाले मोदी ने बिहार विधान चुनाव के प्रचार में हिस्सा नहीं लिया था। इसे भी नीतीश से जोड़कर देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications