प्रधानमंत्री को निशाना बनाने पर विपक्ष पर भड़कीं सोनिया
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाना बनाने को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्ष का शर्मनाक रवैया बताया है।
सोनिया ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री जैसे निष्ठावान व्यक्ति को इस तरह निशाना बनाया जाना शर्मनाक है।" उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि वह किस तरह के इंसान हैं।
उन्होंने कहा कि इसी तरह 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले भी विपक्ष ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की छवि खराब करने की कोशिश की थी।
"आप सभी जानते हैं कि 2009 में किस तरह उनकी छवि खराब करने की कोशिशें की गईं थीं, तब उनकी हार हुई थी, प्रधानमंत्री की जीत हुई थी। इस बात से उन्हें सीख लेनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications