बिहार चुनाव : राबड़ी देवी दोनों सीटों से पराजित (लीड-1)
राघोपुर सीट से जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को 11,000 मतों के अंतर से हराया। सोनपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विनय कुमार सिंह के हाथों राबड़ी देवी को हार का मुंह देखना पड़ा है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने इन दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। उनकी हार से राजद को करारा झटका लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications