जेपीसी पर संसद में गतिरोध कायम (लीड-1)

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपों से घिरे ए. राजा पहले ही केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए। इसी को लेकर संसद के दोनों सदनों में बीते कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी सवाल खड़े करने के बाद विपक्ष के हमले और तेज हो गए हैं।

विपक्षी सदस्यों ने हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही दिन में दो बार स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामा थमता न देख सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा आरम्भ होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य जेपीसी की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे और अध्सक्ष के आसन के समीप पहुंच गए। हंगामा देखते हुए उपाध्यक्ष करिया मुंडा ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी रही। कार्यवाही आरम्भ होते विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इस वजह से सभापति हामिद अंसारी ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी दी। हंगामा न थमने पर कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के मकसद से केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जो बेनतीजा रही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+