कराची में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने से प्रतिबंध हटा
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार सिंध प्रांत सरकार ने मंगलवार को मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने सम्बंधी प्रतिबंध को हटा लिया।
सुरक्षा कारणों से कराची और हैदराबाद में पिछले दो साल से मोटरसाइकिल पर दो लोगों के बैठने पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
गौरतलब है कि इन शहरों में मोटरसाइकिल सवार चालकों ने निशाना बना के हत्या करने के कई मामलों को अंजाम दिया। प्रतिबंध हटाए जाने का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।
मोटरसाइकिल पर दो लोगों के सवारी करने पर प्रतिबंध लगाए जाने से हजारों परिवारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
सिंध के गृह मंत्रालय ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने वालों को परेशान न करने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications