स्वामी की याचिका पर फैसला सुरक्षित
स्वामी ने इस याचिका में अनुरोध किया है कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले में प्रधानमंत्री को पूर्व संचार मंत्री ए. राजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की इजाजत देने का निर्देश दिया जाए।
न्यायालय ने महान्यायवादी (एटार्नी जनरल) जी. वाहनवती को हलफनामा दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इस हलफनामे में उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत राजा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार के समक्ष लम्बित मसलों का विवरण देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications