गृह मंत्रालय के अधिकारी से पूछताछ (लीड-1)

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल कैडर के प्रशासनिक अधिकारी रवि इंदर सिंह को सोमवार रात पूछताछ करने के बाद जाने दिया गया। उन्हें फिर मंगलवार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। सिंह गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा के निदेशक हैं।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

मामले के जानकार का कहना है कि उनके बैंक खातों और संपत्ति की जांच की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने अज्ञात स्रोतों से तो धन नहीं जुटाए हैं।

इससे पहले पुलिस सूत्र ने बताया था कि अधिकारी की अदालत में पेशी होगी, लेकिन जांच और पूछताछ जारी होने के कारण पेशी नहीं हुई है।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "उन्होंने ऐसी सूचना का दुरुपयोग किया, जो व्यावसायिक महत्व की हो सकती है। लेकिन इसका राष्ट्रीय सुरक्षा से कुछ भी लेना-देना नहीं है।"

आंतरिक सुरक्षा सचिव यू. के. बंसल ने उच्च पदस्थ अधिकारी के इस तरह के मामले में लिप्त होने को लेकर चिंता जाहिर की है।

बंसल ने आईएएनएस को बताया, "यह चिंता का विषय है। हम भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते और संदेश स्पष्ट है। दिल्ली पुलिस मंगलवार शाम तक गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।"

1994 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह को इस वर्ष फरवरी में आंतरिक सुरक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। वह एक ऐसे विभाग को संभाल रहे थे, जिसके अंतर्गत कई अन्य मामलों के अलावा ब्लैकबेरी विवाद भी शामिल था। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्या आरोपी ने खासतौर से ब्लैकबेरी निर्माताओं को सूचना लीक की है।

पुलिस ने इस मामले में सिंह के एक निकट सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह सिंह और एक दूरसंचार कम्पनी के बीच सौदा कराने में मदद कर रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+