कंबोडिया भगदड़ में मरने वालों की संख्या 350 के पार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक बड़ी त्रासदी है। यह हादसा सोमवार रात करीब 9.30 बजे कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन में वार्षिक 'वाटर फेस्टिवल' के आखिरी दिन हुआ। इस पर्व में हर साल 20-22 नवम्बर को लाखों लोग एकत्र होते हैं। सूचना मंत्री खेऊ कानारिथ ने बताया कि गुरुवार को सभी शव पीड़ित परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "शवों को ले जाने के लिए सरकार की ओर से परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।"
पढ़े : कंबोडिया में भगदड़,180 की मौत
मंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार ने तीन समितियों का गठन किया है। पहली समिति हस घटना के कारणों का पता लगाएगी। दूसरी समिति पीड़ितों की शिनाख्त करेगी। तीसरी समिति पूरे मामले की विधिवत जांच करेगी। मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 1,250 डॉलर और घायल को 250 डॉलर की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को राजधानी नोम पेन के विभिन्न अस्तपलों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि समारोह के दौरान लगभग 1,000 लोग एक पुल पर चढ़ रहे थे और उसी दौरान कुछ लोग थककर गिर पड़े जिससे वहां भगदड़ मच गई।