रोसैया ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी की राज्य इकाई ने विवादास्पद कार्यक्रम के प्रसारण से जुड़ी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी है लेकिन जगनमोहन के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली में वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली से मुलाकात की।
मोइली ने सोमवार को कहा था कि टेलीविजन कार्यक्रम में जो दिखाया गया है वह बहुत ही गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि साक्षी चैनल में दिखाए गए एक कार्यक्रम में राज्य में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया गया था और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रबर स्टाम्प बताया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications