आधुनिक कोल वाशरी के लिए बीसीसीएल, एचईसी हुए एक
बीसीसीएल कोल इंडिया की सहायक कम्पनी है। कोल इंडिया के अध्यक्ष पार्थ भट्टाचार्य ने मीडिया से मंगलवार को कहा कि यह अत्याधुनिक साधनों से लैस वाशरी होगी। इसमें एचईसी से उसकी तकनीकी दक्षता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड और बीसीसीएल की दो अन्य वाशरी को भी जल्दी ही मंजूरी मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगले साल 11 अन्य वाशरी के लिए निविदा जारी की जाएगी।
कोल इंडिया का अगले चार-पांच सालों में निजी कम्पनियों की साझीदारी में 20 नई आधुनिक वाशरी लगाने का लक्ष्य है।
ये वाशरी बनाओ-चलाओ-रखरखाव करो की नीति पर बनाई जाएगी। यानी, चुनी हुई कम्पनियां ये वाशरी बनाएंगी, इसे चलाएंगी और इसका रखरखाव करेंगी।
कोल इंडिया परियोजना में निवेश करेगी और लॉजिस्टिकल सहयोग देगी जैसे- भूमि, जल और बिजली।
कोल इंडिया के पास अभी 19 वाशरी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications