वित्त वर्ष 2010-11 के लिए संसद का बजटीय आंकड़ा जारी
-67 लाख रुपये लोकसभा अध्यक्ष और लोकसभा उपाध्यक्ष के लिए।
-93 लाख रुपये नेता प्रतिपक्ष और उनके सचिवालय के लिए।
-171 करोड़ रुपये 545 सांसदों के लिए।
-175 करोड़ रुपये लोकसभा सचिवालय के लिए।
-29 लाख रुपये विभिन्न पार्टियों के मुख्य सचेतकों के सचिवालय के लिए।
-87 लाख रुपये अन्य खर्चो के लिए।
लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए ये आंकड़े उनके वेतन और भत्ता के लिए हैं। सांसदों के लिए यह उनके वेतन, भत्ता और उनको दी गई सुविधाओं, विदेश यात्राओं और विदेशी संसदीय दल की मेहमाननवाजी के लिए है।
लोकसभा सचिवालय के लिए इस आंकड़े में शामिल हैं- कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन, स्थापना संबंधी जरूरतें, कैंटीन को दी जाने वाली सबसिडी और लोकसभा टीवी चैनल का खर्च।
इसी प्रकार राज्य सभा का बजट इस प्रकार है :
-72 लाख रुपये सभापति और उपसभापति के लिए।
-88 लाख रुपये नेता प्रतिपक्ष और उनके सचिवालय के लिए।
-75 करोड़ रुपये 250 सदस्यों के लिए।
-96 करोड़ रुपये सचिवालय के लिए।
-17 लाख रुपये पार्टियों के मुख्य सचेतकों के लिए।
-61 लाख रुपये अन्य खर्चो के लिए।
इसके अलावा संस्थान के संचालन के लिए जिम्मेवार संसदीय मामलों के मंत्रालय के लिए लगभग 8.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications