हुगली नदी में डूब रहा है मालवाहक पोत (लीड-1)

कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले के हुगली नदी में मंगलवार को दो मालवाहक पोतों के टकराने के बाद एक पोत डूबने लगा है। पोत पर मौजूद चालक दल के 12 सदस्य सुरक्षित हैं।

पोर्ट ट्रस्ट के नौवहन विभाग के निदेशक अरुण कुमार बागची ने बताया, "मालवाहक पोत-टाइगर स्प्रिंग कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कोलकाता डॉक सिस्टम (केडीएस) पर माल उतारने के बाद रंगाफाला चैनल के रास्ते लौट रहा था तभी केडीएस की ओर बढ़ रहा ग्रीन वेली नाम का एक अन्य मालवाहक पोत नूरपुर में उससे टकरा गया। यह पोत बंगाल की खाड़ी स्थित सैंडहेड्स से आ रहा था।"

बचाव अभियान की निगरानी करने वाले बागची ने आईएएनएस को बताया, "टाइगर स्प्रिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से डूबने लगा है, लेकिन हम बचाव अभियान चला रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि इस हादसे से पोतों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि यह टक्कर पोतों के परिवहन मार्ग से दूर हुई है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर पोर्ट ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया, "पोत 'ग्रीन वैली' के चालक ने देखा कि 'टाइगर स्प्रिंग' क्षैतिज रूप में बढ़ रहा है, उसने सोचा कि उसके पोत के समीप आने से पहले 'टाइगर स्प्रिंग' पोत अपना रास्ता बदल लेगा।"

अधिकारी के मुताबिक, "लेकिन पोत चालक का अनुमान गलत साबित हुआ और उसके पोत ने 'टाइगर स्प्रिंग' के मध्य भाग में सीधी टक्कर मार दी।"

केओपीटी के अध्यक्ष मदन लाल मीना ने बताया, "पोत को निकालने के लिए हमने अपने अधिकारियों को घटना स्थल पर भेजा है। यदि समय रहते क्षतिग्रस्त पोत को निकाला नहीं जा सका तो वह नदी में डूब जाएगा।"

इसके अलावा पोत को बचाने के लिए पूर्वी मिदनापुर जिले से एक बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है।

पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक अशोक बिश्वास ने बताया, "क्षतिग्रस्त पोत के चालक दल के 12 सदस्य सुरक्षित हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+