इस्लाम विश्व के महान धर्मो में से एक : दलाई लामा
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट) की मानद उपाधि ग्रहण करने के बाद धर्म गुरु ने कहा कि कुछ शरारती तत्व इस्लाम धर्म को बदनाम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं इस्लाम का समर्थन करता हूं। हम कुछ लोगों के चलते इस्लाम की गलत छवि नहीं पेश कर सकते। ऐसे शरारती तत्व हिंदू, यहूदी, ईसाई, बौद्ध सहित सभी धर्मो में हैं।"
दलाई लामा ने कहा, "कई शताब्दियों से इस्लाम प्रमुख धर्मो में से एक है। यह लाखो-करोड़ों लोगों की उम्मीद है।"
उन्होंने कहा कि विश्व भर के विश्वविद्यालयों ने मानद उपाधि देकर उनका सम्मान किया है, लेकिन भारत के एक प्रतिष्ठित इस्लामी संस्थान से सम्मान पाकर वह विशेष रूप से अपने को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications