असम में हिंसक बाघ को गोली मारी
वन्य जीव अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुवाहाटी से 60 किलोमीटर दूर मोरीगांव जिले के हबीबोरोन्गाबाड़ी गांव में हुई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण धरणी दास ने आईएएनएस को बताया, "बाघ पिछले कुछ दिनों में इस इलाके के कई मवेशियों को मार चुका है। गांव में इसने एक महिला और एक पुरुष को खेत में मार दिया था।"
उन्होंने बताया कि दोनों को मारने के बाद बाघ ने दो और स्थानीय लोगों पर हमला किया।
दास ने बताया, "हिंसक बाघ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और एक बच्चे पर भी हमला किया। अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर है।"
एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी बिपुल बोरा ने बताया कि इस बीच वहां पहुंचे वन्यजीव अधिकारियों ने हिंसक बाघ को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बाघ द्वारा और हमला किए जाने की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने उसे गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications