कोल इंडिया का शुद्ध लाभ 29 फीसदी बढ़ा
सीआईएल के अध्यक्ष पार्थ भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले साल इस अवधि में कम्पनी का शुद्ध लाभ 3,115.02 करोड़ रुपये था।
कम्पनी की कुल बिक्री भी इस अवधि में पिछले साल के मुकाबले 16.9 फीसदी अधिक 22,525.33 करोड़ रुपये की हुई है।
कोयला का उत्पादन मामूली 0.67 फीसदी अधिक 1856.8 लाख टन हुआ है। यह इस अवधि के लिए तय किए गए 2039.5 लाख टन के लक्ष्य से 182.7 लाख टन कम है।
पर्यावरणीय मंजूरी और अन्य मुश्किलों को देखते हुए सीआईएल ने मौजूदा कारोबारी साल के लिए 4860 लाख टन के उत्पादन लक्ष्य में संशोधन कर इसे 4605 लाख टन कर लिया है।
इसी तरह 17 परियोजनाओं को पर्यावरणीय मंजूरी नहीं मिल पाने के कारण कम्पनी ने अगले साल का उत्पादन लक्ष्य भी 5205 लाख टन से घटाकर 4860 लाख टन कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications