भोपाल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
एबीवीपी के कार्यकताओं ने सेमेस्टर प्रणाली की खामी से छात्रों के होने वाले नुकसान को लेकर लिली टॉकीज चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे हंगामे पर उतर आए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और नीलम पार्क में रखा मगर कार्यकर्ता वहां से भी भाग खड़े हुए।
कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा आयुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी की नेता भारती कुम्भारे का आरोप है कि एटीकेटी के कारण प्रदेश के 37 हजार छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है क्योंकि वे पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित किए जा रहे हैं। उनकी मांग है कि ऐसे छात्रों को दूसरा मौका दिया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications