कसाब ने कहा, 'जैसा उसने बोया है, वैसा ही काटेगा'
राज्य के गृह मंत्री आर.आर. पाटील के साथ आर्थर रोड स्थित केंद्रीय कारागार का दौरा करने के बाद खडसे ने आईएएनएस को बताया, "हम कसाब को देखने या उससे मिलने जेल नहीं गए थे, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कसाब भी वहीं बंद है।"
खडसे ने बताया कि दोनों नेताओं ने कसाब से उसको दिए जा रहे भोजन, इलाज और देखरेख के बारे में पूछा, जिसके बारे में उसने सकारात्मक जवाब दिया।
विपक्ष के नेता ने कहा, "मैंने उससे पूछा कि क्या मुम्बई हमलों को लेकर उसे पछतावा है। इस पर उसने कहा कि 'वह वही काटेगा जो उसने रोपा है'।"
उल्लेखनीय है कि दोनों नेता जेल में कुछ महीनों पहले हुए गैंगवार के मद्देनजर वहां का जायजा लेने पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications