उपचुनाव में सपा का कब्जा बरकरार
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक निधौलीकलां में सपा के अमित गौरव और लखीमपुर खीरी सदर में उत्कर्ष वर्मा ने जीत दर्ज की। अमित ने जहां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार को 23,484 वोटों से हराया वहीं उत्कर्ष ने पीस पार्टी के शशिधर मिश्रा को 17,589 वोटों के अंतर से पराजित किया।
दोनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
निधौलीकलां सीट सपा के विधायक अनिल कुमार सिंह की मृत्यु से खाली हो गई थी। सपा ने उनके बेटे अमित गौरव को उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था।
वहीं लखीमपुर सीट सपा विधायक कौशल किशोर की मृत्यु के कारण खाली हो गई थी। यहां पर सपा ने उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications