सेव उत्पादकों को राहत मिलने पर ही बांध पर सहयोग : धूमल

धूमल ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजधानी के आजादपुर स्थित थोक सब्जी एवं फल बाजार में सेव उत्पादकों से अतिरिक्त राशि ले रही है।

मुख्यमंत्री ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली सरकार जब हमारे सेव उत्पादकों से अधिक अधिभार ले रही है तो वह कैसे उम्मीद कर सकती है कि हम पानी देकर उसकी प्यास बुझाएंगे।"

धूमल राज्य के सिरमौर जिले में यमुना की उपनदी पर 2,700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेणुका बांध का हवाला दे रहे थे। इस परियोजना से हिमाचल प्रदेश को बिजली और दिल्ली को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।

यह योजना हालांकि, विवादों में फंस गई है। इसके निर्माण से सैकड़ों की संख्या में किसान विस्थापित हो जाएंगे और उपजाऊ भूमि जलमग्न हो जाएगी। उधर, बांध के विरोध में राज्य के करीब 100 ग्रामीणों ने नई दिल्ली में सोमवार से दो दिनों का प्रदर्शन शुरू किया है।

इसके अलावा इस परियोजना पर केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने भी आपत्ति जताई है। मंत्रालय का कहना है कि बांध के निर्माण से 775 हेक्टेयर वन भूमि का नुकसान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+