अमेरिका के आधे मतदाता ओबामा के दूसरे कार्यकाल के विरोध में
एक स्वतंत्र मतदान संस्थान 'क्विनीपिएक विश्वविद्यालय' ने देश भर में 2,424 पंजीकृत मतदाताओं से टेलीफोन पर सर्वेक्षण किया है।
सर्वेक्षण के अनुसार 49 प्रतिशत लोगों ने ओबामा के दूसरे कार्यकाल का जवाब 'नहीं' के रूप में दिया, जबकि 43 प्रतिशत का मानना है कि ओबामा को दूसरा कार्यकाल मिलना चाहिए।
मतदान से यह भी पता चला है कि ओबामा का रिपब्लिकन पार्टी के मित रोमने और माइक हकाबी से नजदीकी मुकाबला है। इसके अलावा ओबामा अलास्का की पूर्व गवर्नर सारा पालिन से आगे चल रहे हैं।
मतदान संस्थान के सहायक निदेशक पीटर ए. ब्राउन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य अभी भी ओबामा के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन स्वतंत्र मतदाताओं के बीच ओबामा की कमजोरियां वर्ष 2012 के चुनाव में अनिश्चितता पैदा करती हैं।"
रिपोर्ट में बताया गया है कि मोटे तौर पर 64 प्रतिशत डेमोक्रेट पार्टी के मतदाता चाहते हैं कि वर्ष 2012 के चुनाव के लिए होने वाले नामांकन में पार्टी की ओर से कोई उम्मीदवार ओबामा को चुनौती पेश न करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications