बेनजीर हत्याकांड में मुशर्रफ से होगी पूछताछ
संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने मुशर्रफ से पूछताछ के लिए सवालों की फेहरिस्त भी तैयार कर रखी है। स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार सवालों की सूची ब्रिटेन भेजी जाएगी जहां मुशर्रफ इन दिनों रह रहे हैं।
मुशर्रफ वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हुए थे। वर्ष 2008 में उन्होंने पद छोड़ दिया और फिलहाल लंदन में रहते हैं।
एफआईए के महानिदेशक वसीम अहमद ने बताया, "हमने पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ का बयान लेने के लिए सवालों की सूची तैयार कर ली है। हम इस मामले से जुड़े सभी लोगों का बयान लेना चाहते हैं।"
गौरतलब है कि 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में एक सभा के दौरान आत्मघाती हमले में बेनजीर की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त की सरकार ने इसके लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया था।
वैसे जेआईटी ने भी इस मामले में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) को जिम्मेदार ठहराया था। इस जांच दल ने तालिबानी सरगना बैतुल्लाह महसूद को षड्यंत्रकारी बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications