जम्मू एवं कश्मीर में पंचायत चुनाव अगले वर्ष के आरम्भ में
राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार शाम जम्मू में यह निर्णय लिया। पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं होगा। यानी सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवार आपस में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ सकेंगे, क्योंकि वे पार्टी के टिकटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे होंगे।
एक मंत्री के अनुसार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी और अप्रैल 2011 तक सम्भवत: पूरी हो जाएगी।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार अलगाववादियों की योजना को नाकामयाब करने के लिए ग्रामीण आबादी को जमीनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल करना चाहती है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अलगाववादियों ने 2011 के गर्मी के दिनों के लिए विरोध प्रदर्शन की एक और योजना बनाई है, और सरकार नहीं चाहती कि अलगाववादी अपनी योजना में सफल हों।
ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर ने आईएएनएस को बताया, "सरकार पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना चाहेगी।"
सागर ने कहा कि पंचायत चुनाव कराना सरकार की प्रतिबद्धता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications