भाजपा आलाकमान से मिलेंगे येदियुरप्पा
येदियुरप्पा ने एक समाचार चैनल को बताया, "मैंने कोई गलती नहीं की। मैं आज (मंगलवार) केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने जा रहा हूं। आलाकमान जो भी फैसला करेगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वह पद छोड़ेंगे तो उन्होंने कहा, "मैं कोई अनुमान नहीं लगाना चाहता और इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा क्योंकि मुझसे इस्तीफे के लिए नहीं कहा गया है।"
बहुमत साथ होने के सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, "सब मेरे साथ हैं। सभी लोग मेरे साथ हैं। बहुमत का सवाल खड़ा ही नहीं होता।"
माना जा रहा है कि येदियुरप्पा भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से मिलेंगे। उन्होंने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications