बिहार चुनाव : नजदीक आई फैसले की घड़ी
पन्द्रहवीं विधानसभा चुनाव में पांच करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 57,621 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। इस चुनाव में 308 महिला प्रत्याशियों सहित 3,523 प्रत्याशियों ने अपने-अपने राजनीतिक भविष्य की तलाश में जनता के दरबार में पहुंचे।
इन प्रत्याशियों में 1,342 निर्दलीय प्रत्याशी हैं तो 1,225 राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय निबंधित पार्टियों के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे। इनमें कांग्रेस ने जहां सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 239 प्रत्याशियों को चुनावी समर में खड़ा किया।
जनता दल (युनाइटेड) ने 141 तो उसकी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 102 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किये। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 168 ओर उसकी सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने 75 सीटों पर चुनाव लड़ी।
गौरतलब है कि छह चरणों में होने वाले इस विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान बांका संसदीय क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव कराया गया जहां सात प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे। सांसद दिग्विजय सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
उधर, मतदान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं परंतु इसका सही पता बुधवार को मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications