कम्बोडिया में भगदड़ में 300 मरे
नोम पेन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कम्बोडिया में सोमवार रात एक पर्व के दौरान मची भगदड़ में 300 से अधिक लोग मारे गए। अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रधानमंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक बड़ी त्रासदी है। यह हादसा सोमवार रात करीब 9.30 बजे कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन में वार्षिक जल पर्व के आखिरी दिन हुआ। इस पर्व में हर साल 20-22 नवम्बर को लाखो लोग एकत्र होते हैं
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications