कम्बोडिया में भगदड़ में मृतकों की संख्या 378 हुई (लीड-2)

मंत्री परिषद के प्रवक्ता फे सिफन ने मरने वाले लोगों की उपर्युक्त संख्या बताते हुए कहा कि यह संख्या बढ़ेगी या नहीं इस बारे में वह कोई अनुमान नहीं लगा रहे हैं।

मंगलवार को बौद्ध भिक्षुओं ने दुर्घटनास्थल पर सोमवार को मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले सूचना मंत्री खियु कान्हारिथ ने कहा कि गुरुवार को दुर्घटना में मारे गए लोगों को याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार मारे गए लोगों को पूरे देश में उनके परिजनों को सौंपने के लिए सैन्य वाहनों का इस्तेमाल करेगी। क्योंकि वहां की परंपरा के मुताबिक लोग शव को ले जाने में अपनी कारों का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया की खबरों के विपरीत दुर्घटना में किसी की भी मौत बिजली लगने से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लोगों की मौत दम घुटने और आंतरिक रक्त स्राव से हुई है।

कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा कि 1979 में खमेर रुज शासन की समाप्ति के बाद इतनी छोटी अवधि में पहली बार इतने अधिक लोगों की मौत हुई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हुन सेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक बड़ी त्रासदी है।

यह हादसा सोमवार रात करीब 9.30 बजे कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन में वार्षिक 'वाटर फेस्टिवल' के आखिरी दिन हुआ। इस पर्व में हर साल 20-22 नवम्बर को लाखों लोग एकत्र होते हैं। अधिकारियों ने पिछले सप्ताह इस बार के आयोजन में लगभग 40 लाख लोगों के जुटने का अनुमान लगाया था।

सूचना मंत्री खेऊ कानारिथ ने बताया कि गुरुवार को सभी शव पीड़ित परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "शवों को ले जाने के लिए सरकार की ओर से परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।"

मंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार ने तीन समितियों का गठन किया है। पहली समिति हस घटना के कारणों का पता लगाएगी। दूसरी समिति पीड़ितों की शिनाख्त करेगी। तीसरी समिति पूरे मामले की विधिवत जांच करेगी।

मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 1,250 डॉलर और घायल को 250 डॉलर की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को राजधानी नोम पेन के विभिन्न अस्तपलों में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि समारोह के दौरान लगभग 1,000 लोग एक पुल पर चढ़ रहे थे और उसी दौरान कुछ लोग थककर गिर पड़े जिससे वहां भगदड़ मच गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+