झारखण्ड में 1 नक्सली ढेर, 2 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित पूर्वी सिंहभूम के बॉडुडीह गांव में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
मुठभेड़ में नक्सली नेता अरुप मोची मारा गया जबकि मनोज और खगेन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो राइफलें, एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
एक अन्य घटना में पुलिस ने मंगलवार को रामगढ़ जिले में पांच बारूदी सुरंगों का पता लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications