स्नानघर में पेंटिंग्स बनाते थे अशोक कुमार : अनुराधा
कुमार बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे। उन्होंने सबसे पहले 1936 में आई फिल्म 'अछूत कन्या' में अभिनय से अपनी खास जगह बना ली थी।
अनुराधा ने बताया, "दादामोनी स्नानघर में निर्वस्त्र अवस्था में वॉटर कलर का इस्तेमाल कर पेंटिंग बनाते थे।" उनका 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अनुराधा, गांगुली (अशोक कुमार, कुंदीलाल कुंजीलाल गांगुली का पर्दे का नाम था) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनकी जन्मशती मना रही हैं।
मीडिया को उनकी पेंटिंग्स के नमूने वितरित करते हुए अनुराधा ने कहा, "एक बार दादामोनी से एक कार्यक्रम में अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। जब हमने उन पर इसके लिए दबाव बनाया और इसकी वजह पूछी तब उन्होंने कहा कि वह केवल तभी पेंटिंग बनाते हैं जब वह निर्वस्त्र अवस्था में होते हैं।"
कुमार ने अपने पांच दशक के फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें चार फिल्मफेयर पुरस्कारों और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications