शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 266 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 116.17 अंकों की गिरावट के साथ 19,841.42 पर खुला। बीते सोमवार को यह 19,957.59 पर बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स में 19,841.42 अंक और 19,342.69 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स में सिर्फ दो शेयरों मारुति सुजुकी (1.35 फीसदी) और हिंदुस्तान युनीलीवर (0.33 फीसदी) में बढ़त रही, जबकि टाटा पावर (3.04 फीसदी), एसबीआई (2.83 फीसदी), भारती एयरटेल (2.30 फीसदी), रिलायंस कम्यूनिकेशन (2.18 फीसदी) स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.11 फीसदी) में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 38.45 अंक गिरकर 5971.55 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 6010.00 पर बंद हुआ था। मंगलवार को निफ्टी में 5973.35 और 5824.95 के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 86.24 अंक गिरकर 8094.24 पर जबकि स्मॉलकैप 177.01 अंक गिरकर 10,210.23 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (3.26 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (1.85 फीसदी), धातु (1.79 फीसदी), तेल एवं गैस (1.69 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.31 फीसदी) में एक फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में मंगलवार को कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 801 शेयरों में तेजी, 2151 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 118 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications