भारती शिपयार्ड करेगी तेबमा शिपयार्ड का अधिग्रहण
भारती शिपयार्ड के प्रबंध निदेशक पी.सी.कपूर ने एक बयान में कहा, "तेबमा शिपयार्ड का यह अधिग्रहण रणनीतिक रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके जरिए कर्नाटक में मालोए, केरल में कोच्चि और तमिलनाडु में चेंगलपेट स्थित आधुनिक शिपयार्ड में हमारी पहुंच सुलभ हो जाएगी।"
कपूर ने कहा, "भारती-तेबमा शिपयार्ड के पास संयुक्त रूप से अब नौ शिपयार्ड हो जाएंगे। यह नई कम्पनी अब अपने वैश्विक व घरेलू उपभोक्ताओं को उचित दर पर सेवाएं उपलब्ध कराने की स्थिति में आ जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications