सैगयोंग का अधिग्रहण करेगी महिंद्रा
समाचार एजेंसी योनहैप ने खबर दी है कि दक्षिण कोरिया की सबसे छोटी कार बनाने वाली कम्पनी सैंगयोंग महिंद्रा एंड महिंद्रा को एक बड़ी हिस्सेदारी बेचेंगी। इसके दो वर्ष पहले सैंगयोंग ने दिवालिया बोलने के लिए आवेदन किया था। इस सौदे से सैंगयोंग में महिंद्रा की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत हो जाएगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस बीमार कम्पनी के जनक रहे चीन के शंघाई आटोमोटिव इंडस्ट्री समूह ने वैश्विक मंदी के कारण कार की बिक्री में आई गिरावट और भारी नुकसान को देखते हुए सैंगयोंग से अपने को अलग कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications