एचआईवी संक्रमित बच्चों की तस्वीरों की प्रदर्शनी

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एचआईवी संक्रमित बच्चों और खासतौर पर ऐसे अनाथ बच्चों की नियमित जांच को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश काउंसिल राष्ट्रीय राजधानी में 30 नवंबर से तस्वीरों के संग्रह की एक प्रदर्शनी आयोजित करने जा रही है।

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'एक्शन एड' इस प्रदर्शनी को प्रस्तुत करेगा। श्रीकांत कोलारी की ली हुई इन तस्वीरों में ऐसे बच्चों की जिंदगी के प्रति जोखिम और हर दिन उनके मानवाधिकारों के हनन की समस्या को उजागर किया है।

'एक्शन एड' के एक अधिकारी ने बताया, "अक्सर एचआईवी संक्रमित माता-पिता की जल्दी मृत्यु हो जाती है। उनके पीछे उनके अनाथ बच्चे रह जाते हैं जिन्हें इस कलंक और भेदभाव का सामना करना पड़ता है जो बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक होता है।"

भारत दूसरा ऐसा देश है जहां एचआईवी/एड्स पीड़ित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

एक दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी को 'सफरिंग साइलेंस: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ऑरफैन एचआईवी पॉजीटिव चिल्ड्रन' शीर्षक दिया गया है। प्रदर्शनी छह दिसम्बर तक देखी जा सकेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+